श्री श्री १०८ बाबा अनंत दास जी महाराज

जन्म तिथि -18 नवम्बर 1855

पुण्य तिथि – 23 नवम्बर 1947

                हमारे स्वजाति में श्री श्री 108  अनंत दास जी महाराज बहुत बड़े संत थे | इनका  जन्म कल्याण टोला बरीयारपुर में हुआ, बचपन से ही भगवान के भक्ति में लीन रहते थे|उनके तप का वह पवित्र स्थल है जिसे हम सभी ऋषि कुण्ड के नाम से जानते हैं| बड़े बुजुर्गों  के कथा  अनुसार 24 बर्षों के कठिन तप और साधना के बल पर इन्हें सिद्धी प्राप्त हुई थी | जानकारी को अनुसार संभवतः झौवा बहियार धार्मिक अनुष्ठान मे जाने के क्रम में बाबा अपने भक्तों के साथ नाव नहीं रहने पर पैदल गंगा पार किए| और हाँ वहाँ जब भंण्डारा में  घी  खत्म हो गया तो अपने स्वजातियों को आदेश देकर गंगा माँ से उधार के रूप में घी मंगाया गया, और फिर उपलब्ध होने पर माँ गंगा को घी वापस किया गया| उनका जब कही परिभ्रमण होता था तो उनके एक हाथ में झांझ होता था जिसे पहुँचने पर बजाते थे, और दूसरे हाथ मे कपड़े का गदा होता था जिससे भक्तों के पीठ पर मारकर वो आशीर्वाद देते थे|
  

Notice Board

Marquee Tag

अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच
आशा की नई किरण
1. गंगोता मातृशक्ति विकास मंच के जिला अध्यक्षा का चुनाव
2. सभी जिला के प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव
3. अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच स्थापना दिवस – 22 दिसम्बर 2023

इस संगठन का मूल उद्देश्य:-

·        जाति के अंदर शिक्षा का व्यापक विस्तार करना |

·        वर्तमान समयानुकूल नयी पीढ़ी तैयार करना |

·        मेधावी छात्र – छात्राओं को प्रोत्साहन देना |

·        खेल गतिविधि को बढ़ावा देना|

·        गंगोता जाति के सभी प्रकार के कलाकारों को बढ़ावा देना।

·        इसके लिए वार्षिक कार्यक्रम एकलव्य महोत्सव आयोजित करना एवं बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभा को पुरस्कृत करना है ।
उपरोक्त सभी कार्यक्रम के सही क्रियान्वयन के लिए गंगोता जाति के निवास ग्राम में गंगोता ग्राम विकास भारती का गठन कराना।

·        इसके अलावे क्रमशः पंचायत, प्रखण्ड, जिला एवं राज्य स्तरीय समितियों का गठन कराना।

·        इस प्रकार के समितियों को ढाँचागत विकास में मदद करना।

·        सभी स्तर के समितियों को प्रशिक्षण देकर जाति के सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित करना। इन समितियों के सहयोग से समय-समय पर आवश्यक सर्वेक्षण करवा कर उपयोगी जानकारी प्राप्त करना।

·        प्राकृतिक आपदा के समय में यथासंभव सहयोग प्रदान करना।

·        आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करना है |

·        स्वजातीय लोगों को सुलभ और सस्ती चिकित्सा सुविधा मिल सके , इसकी पहल करना |

·        स्वजातीय प्रबुद्धजनों का रिकार्ड रखना |

·        पुस्तक दान के लिए मुहिम चलना , जो भी पुस्तक एकत्र  हो  जाएँ उनको समाज के पिछड़े लोगों के बच्चों में वितरित करना |

·        वर्ष में त्रैमासिक गंगोता क्रांति अधिवेशन का विभिन्न जिला में आयोजन करना | 

हमारे कार्यक्रम 

दिनांक जयंती /पुण्य तिथि
 18 नवम्बर बाबा अनंत दास जी महाराज जयंती
23 नवम्बर बाबा अनंत दास जी महाराज पूण्य तिथि
14 जनवरी बाबु ताले मंडल जयंती
4 जुलाई बाबु महादेव प्रसाद आर्य जयंती
13 नवम्बर बाबु केदार प्रसाद मंडल पुण्य तिथि
 22 दिसंबर  अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच स्थापना दिवस

 

 

अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच परिवार ने आपके सहयोग से निम्नलिखित कार्य किए हैं :-

Ø  सच्चिदानंद नगर , भागलपुर में आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें लगभग 40 परिवारजनों को संगठन द्वारा मदद किया गया |

Ø  तेलियाबथान में आगजनी की घटना हुई , 2 परिवार जनों को मदद

Ø  गंगापुर , आलम  नगर में आगजनी की घटना हुई , 11 पीड़ित परिवारजनों को मदद , 25 बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण

Ø  कुर्सेला निवासी बहन बेबी की शादी में मदद |

Ø  शिक्षा का विस्तार हो , इसके लिए एकलव्य महोत्सव का आयोजन दो विद्यालय को मिला कर किया गया अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया विद्यालय को कंप्युटर दिया गया |

Ø  आर्थिक रूप से कमजोर शंकर जी के पैर टूट जाने पर संगठन द्वारा इलाज में मदद किया गया |

Ø  कोशिकीपुर , प्रखण्ड रंगरा जिला भागलपुर निवासी बहन शोभा को संगठन द्वारा इलाज में मदद किया गया 

Ø  नकटापार (रुपौली प्रखण्ड ) निवासी दिवंगत रवि जी के पार्थिव शरीर को राजस्थान से वापस लाने व  दाहसंस्कार में मदद किया गया लगभग 150 बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया है |

Ø  काला मण्डल टोला निवासी दिवंगत अरविन्द जी के परिवारजनों को मदद व बहन के शिक्षा और शादी में मदद का भरोसा , लगभग 300 लोगों को हेल्थ किट और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया |

Ø  नवटोलिया (खगड़िया ) निवासी 7 वर्षीय बहन राखी के साथ दुष्कर्म कर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी उनको न्याय मिले इसके लिए कैन्डल मार्च निकाला गया |

Ø  मलिनिया (कुर्सेला ) की बहन मीना की शादी में सहयोग किया गया |

Ø  घोघा और चौसा में गंगोता क्रांति अधिवेशन आयोजित कर समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया |

Ø  22 दिसम्बर 2023 को संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया | इस कार्यक्रम में 5 चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सा शिविर , स्वरोजगार शिविर , जैविक कृषि प्रोत्साहन शिविर लगाया गया | जैविक कृषि को प्रोत्साहन मिले इसके लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर लोगों के समक्ष कृषि से संबंधित जानकारी दी गई | स्वजातीय कलाकारों को बढ़ावा मिले इसके लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए |

Ø  हथिओंधा के शिक्षक रहे श्रद्धेय दशरथ मण्डल जी के 19 वें पुण्य तिथि पर 150 बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया | 5 निर्धन परिवारजनों को कंबल वितरित किया गया | समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया |

Ø  सपाक टकराव के खिलाड़ियों को खेल सामग्री दिया गया और उनको सम्मानित किया गया |

Ø  खगड़िया के कोलवारा ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया | इस कार्यक्रम में निर्धन 20 परिवारजनों को कंबल वितरित किया गया  तथा 200 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित किया गया | साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया |

Ø  8 ऐवम 9 फरवरी 2024 को संत शिरोमणि ताले बाबू के 41 वें पुण्य तिथि की अवसर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए सपाक टकराव खेल का आयोजन किया गया | इस दो दिवसीय  कार्यक्रम में एकलव्य महोत्सव 2024 का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप जैसे कबड्डी प्रतियोगिता , महेंदी प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम किए गए |

Ø  कोलवारा (खगड़िया) में धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 2000 लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया |

Ø  17 अप्रैल 2024 को 10 असहाय माताओं को अंगवस्त्र और चप्पल दिया गया |

Ø  बहन रेशमी ( भीम दास टोला , प्रखण्ड रंगरा , जिला – भागलपुर की शादी में मदद की गई |

 

‘शिक्षा जागृति’ गंगोता जाति का विकास

गंगोता विकास मंच‘ गंगोता समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देगी|आर्थिक रूप से पिछड़े स्वजातीय लोगों को आर्थिक मदद प्रदान करेगी |

“शिक्षा से ही होगा गंगोता जाति का सामरिक विकास “

खेल जगत के सितारे 

वेदांत सृजन

S/O Dr.Sudhir Mandal Football champion Delhi state National players of KVS Presently captain of Football team , National Rail Transportation Institute Barodara , Gujarat

मनोज कुमार मंडल

राज्य स्तरीय रेफरी (फुटबॉल), संस्था जे एस सी ममलखा, ममलखा, सबौर, भागलपुर

उपेंद्र कुमार उर्फ के०एस०

राज्य स्तरीय रेफरी (फुटबॉल), संस्था जे०एस०सी० ममलखा, ममलखा, सबौर, भागलपुर

मोनिका भारती

कबड्डी खिलाडी पिता -स्व० सुरेश मंडल माता -मुनेश्वरी देवी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता -2016/2017/2018

अमनदीप आनंद

पिता – श्री पुरुषोत्तम कुमार मण्डल ( पूर्व सैनिक ) साकिन – चांदपुर , पोस्ट + थाना – अमडंडा जिला – भागलपुर ; डीएवी राष्ट्रीय बास्केटबॉल चॅम्पियनशीप 2023 के विजेता रहे हैं |