हमारे कार्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आदरणीय ,

भागलपुर के सच्चिदानंद नगर में भीषण अग्निकांड होने के कारण लगभग 40 परिवारजनों का घर जल गया था | 40 परिवारों मे से 5 परिवार ऐसे थे जिनका सबकुछ जल गया था | संगठन के माध्यम से सभी 40 प्रभावित परिवारों को मदद करने का प्रस्ताव पारित हुआ | दिनांक 24 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय गंगोता विकास की टीम जन सहयोग से दैनिक जीवन में आने वाली सामग्री का पैकेट बनाकर घटना स्थल पर गई और राहत सामग्री का वितरण किया गया |

 सहयोगकर्ता के नाम इस प्रकार  हैं :-

 

Sl. No. Name Address
1 Shree A. K Bharti Kailu Tola; Barahra Kothi ; Purnia
2 Shree Dinanath Mandal (Train Manager) Maliniya;Kursela
3 Shree Vinod Kumar ( Railway Employee ) Darjelling
4 Shree Praful Kumar Ex- Navy Officer Mumbai
5 Shree Mritunjay Kumar ( Railway Officer ) Raghopur
6 Shree Dharmendra Ji Kolwara
7 Shree Kapil Kumar Mandal Kursela Basti
8 Shree Dr. Sunil Kumar Munger
9 Shree Kumar Chand Bariyarpur
10 Shree Triloki Nath Diwakar Bhagalpur
11 Shree Kempu Mandal Kamlakanhi
12 Shree Ramsaran Kumar Balu Tol ; Kulsela
13 Shree Vinod Kumar Kursela Basti
14 Shree Pankaj Kumar Balu Tola; Kursela
15 Shree Raghunandan Kumar Ghogha
16 Shree Gopali Mandal Kolwara
17 Shree Bindeshwari Mandal (PACS Chairmain) Kursela
18 Dr. Neeraj Kumar Gangotri Memorial Hospital
19 Shree Ravishankar Ravi Basuhar Majdiya
20 Shree Divyaprakash Bihariganj
Sl. No. Name Address
21 Shree Rajesh Kumar Rajan Goriyaasi; Sultanganj
22 Shree Raman Kumar Kursela
23 Shree Subodh Mandal Arajpur Paschim
24 Dr. Govardhan Kalyantola ; Bariyarpur
25 Shree Barun Mandal Purv Mukhiya ; Dakshini Muradpur
26 Agyat
27 Shree Ranjan kumar ( Bihar Police) Abhiya
28 Shree Amit Raj Maliniya; Kursela
29 Shree Vimal Kumar Mandal
30 Shree Lalbahadur Mandal Purv Mukhiya; Paschimi Muradpur
32 Shree Gautam Giri Mamalakha
33 Shree Pankaj Kumar Mandal ward parshad ; Ward No-9; Kursela
34 Shree Jyoti Swarup Purnia
35 `Shree Bipin Kumar Bariyaarpur
36 Shree Sudesh Kumar Kursela
37 Shree Suresh Mandal Mukhiya Pratinidhi ;Muradpur Paschim
38 Shree Mantuu Mandal Muradpur Paschim
39 Shree Anand Jyoti ji Kursela

                                                                                                                                                               दिनांक 6 जून 2023

आदरणीय,

          तेलिया बथान , वार्ड न० 9 निवासी  श्री अशोक कुमार दयाल व श्री सुधीर कुमार दयाल जी का घर दिनांक 3 जून 2023 को अग्नि के प्रकोप  से जल गया था जिससे घर का सारा सामान जल कर राख हो गया था।

तत्काल इसकी सूचना हमारे टीम के सदस्य श्री धर्मेन्द्र जी , ग्राम कोलवारा के द्वारा अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के प्रधान कार्यालय को दिया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष श्री सुदेश जी और खगड़िया टीम के सदस्य श्रीमान धर्मेन्द्र जी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और तत्काल पीड़ित परिवार को संगठन द्वारा  राहत सामग्री का वितरण किया गया।

 

 

 

आदरणीय , 

आज दिनांक 14 मई 2023 को  अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के बैनर तले आलामनगर प्रखंड के गंगापुर में हुई अग्नि पीड़ित परिवार के लिए आपदा राहत सामग्री  यथा दैनिक जीवन में उपयोगी सामान वितरण किया गया | इस पुनीत कार्य के अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार, संयोजक विश्वम्भर मंडल,उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया लालबहादुर मंडल, पूर्व मुखिया बरूण मंडल, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार मंडल, सचिव  केम्पू मंडल, संयुक्त सचिव कपिल कुमार मंडल, दिलीप कुमार मंडल, प्रवक्ता तुलसी कुमार मंडल जी आलमनगर के उप प्रमुख अवधेश मंडल जी, उप मुखिया बिनोद मंडल, निरंजन मंडल, रंजित मंडल , परमेश्वर मंडल, चौसा के पूर्व मुखिया सुबोध मंडल जी शामिल रहे |यह पुनीत कार्य अपने स्वजातीय बंधुओं के जनसहयोग से पूर्ण हुआ | जिन बंधुओं ने भी आर्थिक सहयोग किया उनको सहृदय धन्यवाद और नमन |

   

पीड़ित परिवार की सूचि :-

  • श्रीमती जीवा देवी  , पति अमिन मंडल 
  • श्री सुमन कुमार , पिता आनंदी मंडल 
  • श्रीमती कविता देवी , पति आनंदी मंडल 
  • श्रीमती रेखा देवी , पति मनोज मंडल
  • श्रीमती प्रीटी कुमारी , पति विपिन कुमार
  • श्रीमती पिंकी देवी , पति छब्बू मंडल 
  • श्री जिला देवी . पति सुधीर कुमार मंडल 
  • मो० मीणा देवी , पति स्व० लक्ष्मण मंडल 
  • श्रीमती  बुधनी देवी , पति फूलो मंडल 
  • श्रीमती पुतुल देवी , पति सुगदेव मंडल 
  • श्रीमती संजो देवी , पति रूपन मंडल 

 

 आदरणीय, 

“सब पढे सब बढ़े ” हमारे संगठन का उद्देश है| इसी कड़ी मे अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच  परिवार द्वारा दिनांक २५  मई  २०२३ को एकलव्य  महोत्सव २०२३ का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मलिनिया  और चन्द्रकला -प्रयाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरलाही दियारा के बच्चों ने भाग लिया | इस महोत्सव में प्रश्नमंच, चित्रकला ,रंगोली, भाषण प्रतियोगिता ,नृत्य प्रतियोगिता ,कबड्डी इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया | प्रतिभागी सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया | साथ ही प्रथम स्थान पर आए विद्यालय चन्द्रकला -प्रयाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरलाही दियारा को कंप्युटर दिया गया |

 

          कुरसेला प्रखण्ड के निवासी श्री शंकर मण्डल रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे | इनका उपचार कटिहार मेडिकल कॉलेज में 12 दिनों तक चला | पैर में रोड लगाने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा 110000 /- की राशि मांगी गई थी | शंकर जी अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के सदस्य रहे हैं | इनके द्वारा सहयोग के लिए संगठन से अपील की गई | इनको डॉ ० अंगद चौधरी , पूर्णिया के यहाँ भर्ती करवाया गया | जनसहयोग से जो भी राशि आई , इनके इलाज मे लगाया गया | आज शंकर जी स्वस्थ हैं और अपने बूते चल – फिर रहे हैं |

बहन बेबी सुपुत्री स्व नरेश मण्डल की सुपुत्री की शादी

कर से कंगन ,कंगन से कर।

कंगन ही हाथों की शोभा है।

वर से वधु, वधु से वर।

वधु ही आंगन की मर्यादा है। 

हे विधाता विनती है तुमसे

इनकी जोड़ी अमर रहे।

हाथों में सजती रहे चूड़ियां

मांग में भरा सिन्दूर रहे।

 

आज अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच की ओर से इस नव दम्पत्ति जोड़ी को सहृदय आशीष है।आज एक पिता एवं एक भाई का फ़र्ज़ अदा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इन्हीं शब्दों के साथ।  अंत में कहना चाहूंगा,

मंगलवार कैसा पावन दिन है

प्रणय सूत्र के बंधन का

कैसा है सौभाग्य हमारा अभ्यागत के अभिनन्दन का।।।।

 

अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के अध्यक्ष महोदय श्री डाॅ दीपक बाबू, कोषाध्यक्ष श्री सुदेश कुमार, संयोजक श्री विश्वम्भर बाबू, सचिव दिलीप कुमार, रमेश मंडल, कुन्दन आर्या, सबों का मैं आभार प्रकट करता हूँ कि आपने अपना बहुमूल्य समय देकर विवाह को संपन्न किया।

आपका प्रवक्ता –

तुलसी कुमार मंडल

यह शादी आपसबों के जनसहयोग से ही सम्पन्न हो पाई | साहयोगकर्ता की सूची इस प्रकार है :-

बहन बेबी की शादी में प्राप्त सहयोग  राशि का विवरण:-

1. श्री तुलसी मंडल, मालिनीय – ₹ 501/-   2.श्री दीनानाथ मंडल , मालिनीय- 1001/-  3. अज्ञात- 251/- 4. श्री बंटी सर- 551/- 5. श्री मृत्युंजय जी-151/- 6. श्री विभांशु देव जी- 501/- 7.श्री अजय जी- 501/- 8.श्री लंबोदर जी- 501/- 9. श्री मनीष जी,- 251/-  10. श्री N. K मंडल जी-201/-  11.  श्री सुमित कुमार , घोरघट –201/- 12.श्री ब्रजेश जी , ITBP -151/- 13. श्री रमेश जी,- 551/-  14. रामसरन कुमार-201/- 15श्री रविरंजन कुमार-501/- 16. श्री कामरु मंडल-501/- 17.श्री चंद्रहास चांद-501/-  18.श्री रघुनंदन जी-251/-  19.श्री अनुपम कुमार-501/- 20.श्री सुदेश कुमार- 1001/- 21.श्री संतोष कुमार-501/- 22.श्री पंकज मंडल-1001/- 23.श्री प्रवीण कुमार संगम- 201/-  24.श्री गिरीश नंदन किशोर –501/-

25.डॉ० सुधीर मंडल-251/-  26.श्री नीरज नारायण रमन-501/- 27.श्री विश्वम्भर मंडल-1500/- 28.श्री मनीष कुमार-101/- 29. श्री दीपक मंडल –101/- 30.श्री विमल कुमार मंडल-201/- 31.श्री पी० के० मंडल-500/- 32.श्री अनिल भारती-401/- 33.श्री राकेश कुमार-251/- 34.श्री हिमांशु जी-101/- 35.श्री रतन मंडल जी-551/- 36. सुश्री बबिता जी-251/- 37.श्री राकेश कुमार –1100/- 38.श्री ललित जी-251/-

 

 

जय जहान्वी।                                                                                                                                                                                                     जय गंगोता
परमादरणीय
हे जहान्वी ऋषि के वंशज ।
अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के तत्वावधान में दिनांक २७-०८-२०२३ रोज रविवार को दिवंगत आत्मा रवि मंडल के सच्ची श्रद्धांजलि के उपरान्त रवि मंडल के सपरिवार के इस दुःख की घड़ी में अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के तमाम पदाधिकारी उनके नीज  आवास पर उपस्थित होकर उनके दुःख दर्द में सरीक हुए। रवि जी तो अब इस दुनिया में नहीं रहे।वो अपना भरा पुरा परिवार छोड़ कर परलोक सिधार गए। आज अपने परिवार में उनकी धर्मपत्नी, ममतामई मां, वटवृक्ष रूपी पिता,और एक छोटा भाई को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। उस घर का एक प्रकाशित चिराग आज से लगभग पांच वर्ष पूर्व में ही बुझ गया था।और दूसरा चिराग भी रवि जी के रूप में बुझ गया। हे परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा रवि को आप श्रीचरणों में स्थान दें।
आज रवि जी के श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके परिवार को संगठन की ओर से राशन सामग्री सह अंगवस्त्र से सहयोग किया गया। समस्त नकटापार ग्रामवासीयों के लिए अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के लोकप्रिय,कर्तव्यनिष्ठ, मृदुभाषी,उर्जावान, अध्यक्ष महोदय श्री मान डाॅ० दीपक कुमार जी के द्वारा संगठन के नाम अपना निजी भूमि दो(२)कट्ठा भूमि दान देने की घोषणा की गई। साथ ही साथ उस दिवंगत आत्मा रवि जी के श्रंद्धाजलि को अलौकिक बनाने हेतु नकटापार गांव के छोटे छोटे छात्रों के लिए विद्या अध्ययन की अलख जगाने हेतु कलम,काॅपी, स्कूल बैग, वितरित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के उर्जावान ,लगनशील, मृदुभाषी , स्वजाति के उत्थान हेतु हमेशा चट्टान की भांति अग्रिम पंक्ति में अडिग रहने वाले अध्यक्ष श्रीमान डॉ दीपक कुमार, संत शिरोमणि ताले बाबू के प्रपौत्र कोषाध्यक्ष श्रीमान सुदेश कुमार मंडल, महामंत्री श्रीमान दिनेश्वर मंडल पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा नेता,सचिव श्रीमान केम्पू मंडल, पूर्व मुखिया प्रत्याशी पूर्वी मुरादपुर सह भाजपा युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष कुर्सेला,संयुक्त सचिव श्रीमान दिलीप कुमार मंडल ,पूर्व उपमुखिया जरलाही पंचायत कुर्सेला ‘श्री रमेश मंडल’, महामंत्री श्रीमान दिनेश्वर मंडल के सुपुत्र श्रीमान ऋतुराज, श्री विनीत कुमार मंडल, नकटापार के डॉ० हँसदेव मंडल, श्री फागेश्वर मंडल, वार्ड सदस्य श्री सुनील मंडल, पूर्व वार्ड सदस्य श्री मंटू लाल मंडल,श्री चिन्तलाल मंडल, श्री विजय कुमार मंडल,श्री दिलीप कुमार मंडल, श्री शिवनंदन मिस्त्री एवम समस्त नकटापार ग्रामवासी उपस्थित हुए। सहयोग  कर्ता के नाम फोटो में वर्णित है |

प्रवक्ता
श्री तुलसी
अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

परम आदरणीय

                    स्वजाति समागम,

समवेत सम्माननीय जिला अध्यक्ष, जिला कोर टीम,जगत जननी शक्ति स्वरूपा देवमई माताएं बहनें ,प्यारे छात्र छात्राएं।

 स-स्नेह चरण वंदन

अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के तत्वावधान में दिनांक 05-11-2023 दिवंगत आत्मा अरविंद कुमार के श्रद्धांजली (शोक सभा) में सम्मिलित सभी स्वजाति महानुभाव ।

मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है ,यह जानते हुए भी अपनों के गुजर जाने का  दुःख तो होता है ,हम सबों को ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करे।आप सभी पदाधिकारी की उपस्थिति हुई इसके लिए दिल से कृतज्ञ हूँ।दिवंगत आत्मा अरविंद के परिजन के लिए संगठन की ओर से सहयोग किया गया।और अरविंद कुमार की बहन सोनम कुमारी के लिए संगठन के द्वारा वचन दिया गया कि उसके परवरिश की जिम्मेदारी संगठन उठाएगी।और  शादी योग्य होने पर उनका विवाह भी संगठन करवाएगी ।बहन सोनम बहुत ही मेधावी छात्रा है। अभी वह बहन आठवीं कक्षा की छात्रा है । संगठन के द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि आप अपने सुविधा अनुसार जहां भी विद्या अध्ययन करनी चाहती  हैं, आपके लिए संगठन हमेशा साथ रहेगी।संगठन एक पिता एक भाई की भूमिका अदा करेगी।

    इस आयोजन की सारी तैयारी की जिम्मेदारी वर्तमान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमान मुकेश बाबू का  संगठन की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ। आप धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने श्रद्धांजलि समारोह की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

श्रद्धांजलि समारोह को और खास बनाने हेतु  शिक्षा की अलख जगाने के लिए वहां उपस्थित 150 छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान किया गया।100 छात्र छात्राओं को स्वच्छता के निमित्त  डेंटल हेल्थ कीट  भी प्रदान किया गया ।

अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच की पूरी टीम बहन सोनम के निज आवास पर गए । जहां पाया कि घर पर शौचालय नहीं है।उसके निर्माण हेतु जिला अध्यक्ष मुकेश बाबू पहल कर उन्हें शौचालय मुहैया करायेगें।अगर सरकार के योजना अनुकुल बहन सोनम के घर शौचालय निर्माण नहीं हो पाया तो संगठन की ओर से यह सुविधा भी उपलब्ध करवाया जायेगा। घर के बाहर की टटिया टूटी फूटी थी, इसको बदल कर मजबूत   टटिया निर्माण हेतु तत्काल 2000/-  मुकेश जी जिलाध्यक्ष ,मुंगेर को दिया गया है। जल्द इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा जिससे बहन सोनम और उसकी बहन सुरक्षित रह सके। उसके पूरे परिवार की सुरक्षा करना संगठन और समाज की पूरी जिम्मेदारी है। घर से पुरुषों की छत्र- छाया समाप्त होने के बाद चलना कठिन हो जाता है।इस मौके पर अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हुए जो इस प्रकार है:-   आदरणीय डॉ दीपक कुमार ( राष्ट्रीय अध्यक्ष)संगठन संयोजक आदरणीय श्री मान विश्वम्भर बाबू,सचेतक श्रीमान प्रोफेसर साहब राजेश बाबू, कोषाध्यक्ष श्री सुदेश कुमार मंडल, सचिव श्री केम्पू मंडल, संयुक्त सचिव श्री दिलीप कुमार मंडल, संयुक्त सचिव श्री रमेश मंडल, उपाध्यक्ष श्री बरूण मंडल, कटिहार जिला अध्यक्ष श्री दिनेश्वर मंडल, ऋतुराज, नवगछिया पुलिस जिला उपाध्यक्ष रंजीत रंजन, भागलपुर जिला अध्यक्ष श्री कपिल देव शर्मा, खगड़िया जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार , श्री राजेन्द्र प्रसाद मंडल जिला महामंत्री खगड़िया, जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी चार्ली आर्या, खगड़िया जिला उपाध्यक्ष श्री भीम बाबू, आदरणीय श्री मान भोपाली बाबू वर्तमान उपसरपंच कोलवारा पंचायत, जिला  खगड़िया,आपके हौसले ने  सम्पूर्ण संगठन के युवाओं में जोश भरने का कार्य किया है।

खड़ा रहा जो अपने पथ पर

लाख मुशीबत आने पर

मिली सफलता जग में उसको

जिने या मर जाने पर

 

         

आप समस्त देवतुल्य स्वजाति जनमानस ने अपना बहुमूल्य समय दिया इसके लिए आप सबों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

 अफसोस मैं श्री तुलसी (प्रवक्ता)श्रीमान छोटे सरकार (उपाध्यक्ष) संगठन के संरक्षक श्रीमान गोपाली बाबू (खगड़िया)इस कार्यक्रम में चाहकर भी अपनी उपस्थिति नहीं दे पाए । इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। बहुत ही पश्चाताप में हूँ। आप सबों से हजारों किलोमीटर दूर रहने के वजह से चाहकर भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए।संगठन के सर्वांगीण विकास हेतु जो भी कार्य मिलता है।  आप सबों के प्यार व स्नेह की वजह से ही अनवरत करता जा रहा हूँ।

अंत में,

वासांसि जीर्णानि यथा विहाय नवानि गृहणाति नरोऽपराणि।

तथा शरीराणि विहाय जीर्णन्यन्यानि संयाति नवानि देहि।।।

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैंनं दहति पावक :।

न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोसयति मारूत :।।।

तथा जातस्य हि धुरवो मृत्युध्रुवं जन्म मृतस्य च ।

तस्मादपरिहार्येऽर्थे न त्वं शोचितुमर्हसि ** ।।।।

 

अर्थात -: जैसे मनुष्य जगत में पुराने  वस्त्रों को त्याग कर अन्य नवीन वस्त्रों को ग्रहण करते हैं, वैसे ही जीवात्मा पुराने शरीर को छोड़कर नवीन शरीरों को प्राप्त करती है।आत्मा को न शस्त्र काट सकती है , न आग उसे जला सकती है। न पानी उसे भिगो सकती है, न हवा उसे सुखा सकती है।

 

                  सहयोग से कुल प्राप्त राशि = 18497/-

                                          कुल खर्च – 24323/-

“निर्भया” के इंसाफ हेतु अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच ने निकाला कैंडल मार्च

लूटी है एक बेटी तो लूटा सम्मान हम सबका है

लुटेरा है अगर आजाद तो अपमान हम सबका है

बनो इंसान पहले छोड़कर तुम बात मजहब की

लड़ो  मिलकर उन दरिंदों से क्योंकि वह बेटी हमारे समाज की है

                                                                                               – डॉ० दीपक कुमार

         दिनांक 21-11-2023 को बहन निर्भयाको  श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु ग्राम- नवटोलिया पंचायत -कोलवारा ,थाना पसराहा, जिला खगड़िया में सैकड़ों की संख्या में उक्त गांव के प्रबुद्धजन ,विद्वतजन ,माताएं व बहनें, एवं अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के राष्ट्रीय टीम के  अध्यक्ष श्रीमान डॉ०  दीपक कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- श्रीमान सुबोध कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष -श्रीमान सुदेश कुमार मंडल, राष्ट्रीय सचिव -श्री मान केम्पू मंडल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव- श्रीमान दिलीप कुमार मंडल, राष्ट्रीय प्रवक्ता -श्री तुलसी, मुंगेर जिला अध्यक्ष श्रीमान मुकेश कुमार, जिला महामंत्री (मुंगेर) -श्री संतलाल शर्मा, खगड़िया जिला के सलाहकार श्रीमान अभिनन्दन कुमार मंडल,सुमन जी , ब्रजेश जी (नवटोलिया)    इत्यादि के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

 

बहन निर्भया को न्याय मिले इसके लिए कैंडिल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आगामी 10 दिनों के अन्दर यदि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तो थाना का घेराव किया जाएगा एवं वरीय पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया जायेगा। FIR में अब तक पोक्सो एक्ट क्यों नहीं जोड़ा गया है, इसके लिए पुनः वरीय पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मोत्सव पर 10 निःसहाय माताओं को बांटा गया अंगवस्त्र और कंबल

                                                                                                                           

अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ0 दीपक कुमार जी का जन्मदिन संगठन के प्रधान कार्यालय -श्री श्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर बसुहार मजदिया कुर्सेला कटिहार की पवित्र पावन भूमि पर मनाया गया। भारत की  संस्कृति सभ्यता के अनुरूप यह जन्मदिन बेहद ही आकर्षक रहा जहां डाॅ०  दीपक कुमार के द्वारा 10  नि :सहाय माताओं को अंगवस्त्र एवं इस चिलचिलाती धूप से बचने हेतु सबों को चप्पल प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्रीमान विश्वम्भर बाबू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमान सुदेश कुमार मंडल, राष्ट्रीय सचिव श्रीमान केम्पू मंडल, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री तुलसी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीमान दिलीप कुमार मंडल, रमेश कुमार मंडल, कुर्सेला प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीमान उमेश मंडल, कुर्सेला प्रखण्ड महामंत्री श्रीमान गोपाल कृष्ण गौतम उर्फ गौतम बाबू,कार्यालय संयोजक श्रीमान शुभम कुमार, अरूणोदय कुमार, स्वर्णिम शौर्या, मिथिलेश कुमार, रविन्द्र कुमार मंडल,सोनू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए।